प्रयागराज, जुलाई 27 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। आधुनिक सैन्य वाहनों के रखरखाव में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भारतीय सेना ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छिवकी स्थित 508 आर्मी बेस वर्कशॉप ने पहली बार भारतीय सेना के टाट्रा 6x6 यूरो वेरिएंट वाहन का सफलतापूर्वक स्वदेशी ओवरहॉल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।मुख्यालय मध्य भारत एरिया की देखरेख में 508 आर्मी बेस ने पिछले महीने टाट्रा 8x8 यूरो वेरिएंट वाहन का पहला सफल ओवरहॉल कर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया था। लगातार दो अत्याधुनिक यूरो वेरिएंट सैन्य वाहनों के सफल ओवरहॉल ने कार्यशाला की उच्च तकनीकी दक्षता, स्वदेशी मरम्मत क्षमता और जटिल सैन्य प्रणालियों पर कार्य करने की विशेषज्ञता को एक बार फिर साबित किया है।रक्षा के जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडल देबव्रथ धर ने बताया कि यह उपलब्धि आत्...