रांची, नवम्बर 23 -- नामकुम संवाददाता टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के हरातू रिंग रोड पर मोड़ लेते समय एक ट्रेलर पलट गया। घटना रविवार की शाम चार बजे की है। इस दुर्घटना के कारण ट्रेलर पर लदा लोहे का सीट रोलर डाला से निकलकर रिंग रोड पर फैल गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात बाधित हो गया। दुर्घटना में ट्रेलर चालक को चोटें आई हैं। चालक ने बताया कि वह लोहे का माल लोड कर भुवनेश्वर से उत्तर प्रदेश के लिए जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक सहित सड़क पर फैले रोलर को किनारे कराया, इसके बाद सड़क को सामान्य यातायात के लिए खोल दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...