रांची, अप्रैल 19 -- नामकुम, संवाददाता। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के मिलिट्री डेयरी फार्म के समीप खेत से रविवार सुबह 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही टाटीसिलवे पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। थानेदार हंसे उरांव मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतक के गले में नाखून के निशान, सिर पर गंभीर चोट और पैरों की अंगुलियों में रगड़ के निशान पाए गए। घटनास्थल के पास ही मिले मोबाइल फोन से मृतक की पहचान नामकुम के तेतरी टोली स्थित कैलाश नगर निवासी जितेंद्र तिवारी के 18 वर्षीय पुत्र अभिजीत तिवारी के रूप में की गई। यह भी पढ़ें- क्रॉसिंग गेट खुला था और गुजर रही थी कार. तभी आ गई ट्रेन, टक्कर से डिब्बा बेपटरी थानेदार के अनुसार प्रथम दृष्टया मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.