रांची, अप्रैल 7 -- नामकुम, संवाददाता। महिलौंग के रहनेवाले अमित कुमार महतो ने टाटीसिलवे थाना में चोरो के खिलाफ उनकी बाईक चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाने में दिए आवेदन में अमित ने बताया है कि वे रविवार को स्थानीय चडरी बाजार सब्जी खरीदने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाईक संख्या जेएच01डीएक्स 4988 को बाजार में लगाकर सब्जी खरीदने लगे। लगभग आधे घंटे बाद वापस लौटे तो देखा कि उनकी बाईक गायब थी। उन्होंने उसकी काफी खोजबीन की, पर बाईक का कहीं पता नहीं चला। मामले में थानेदार हंसे उरांव ने बताया कि पुलिस ने पीडित अमित के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...