हजारीबाग, अगस्त 16 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड में लगातार हाथियों की उत्पात से लोग परेशान है। पिछले दस दिनों से 24 हाथियों का झुंड इलाके में डेरा जमाए हुए है और हर बीतते दिन के साथ उनका उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। हाथियों के झुंड ने इस बार मंडपा, डुमर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही मचाई है। मंडपा गांव में हाथियों ने उत्पात मचाते हुए होरिल साव, गणेश साव, द्वारिका मोदी, विनोद लीलो यादव और आनंद यादव की बारी की बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद बारी में लगी मक्के की लहलहाती फसल को रौंद कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। वहीं किसान मदन गोप के खेत में लगी मक्के की फसल भी हाथियों की भेंट चढ़ गई। मक्के के साथ-साथ हाथियों का मुख्य निशाना धान का खेत है।अनिल यादव, राजेश यादव, कुलदीप यादव, चुन्नी यादव, जादो यादव, टुनटुन यादव, प...