हजारीबाग, फरवरी 1 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया अंबेडकर मोहल्ला समेत विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को महान समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर टाटीझरिया अंबेडकर मोहल्लेवासियों ने भक्ति भाव के साथ संत रैदास और बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से संजय राम, अजीत दास, चंद्रदीप राम, कमल राम, सुरेंद्र राम, पिंटु राम, दीपक दास, राजकुमार दास, राहुल दास, प्रदीप राम, सोनू दास, सुधीर राम, सूरज राम, कारू राम समेत मोहल्ले के दर्जनों प्रबुद्ध लोग और महिलाएं उपस्थित रहीं। अंबेडकर मोहल्ले के अलावा टाटीझरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गांवों में भी संत रैदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीणों ने अपने-अपने स्तर पर भ...