टाटीझरिया में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक, प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित
हजारीबाग, सितम्बर 6 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के रविवार को हुए आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा टाटीझरिया प्रखंड कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करते हुए झामुमो प्रखंड कमेटी ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित होने वाले पूर्व निर्धारित प्रदर्शन कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह, सचिव जगदीशचंद्र यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश यादव, जितेंद्र पासवान, सनोज अगेरिया, मुकेश मंडल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके असमय निधन को झामुमो परिवार, सरकार और पूरे झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। यह भी पढ़ें- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर चुरचू झामुमो, कमेटी ने शोक व्यक्त कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.