हजारीबाग, जून 1 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि ।टाटीझरिया प्रेस क्लब के नवीनीकरण एवं नई कार्यकारिणी गठन समारोह का आयोजन रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि , थाना प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया संघ एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पत्रकारों को प्रमाण पत्र प्रदान की गई।गठित नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजू यादव , संरक्षक मिथलेश पाठक, सचिव सोनू पांडेय, कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामविलास शर्मा और ज्योतिष पंडा, औरसह सचिव संदीप पांडेय को चुनाव गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब के संरक्षक मिथलेश पाठक ने की, जबकि संचालन अध्यक्ष राजू यादव ने किया। समारोह में प्रमुख संतोष मंडल, उपप्रमुख रवि वर्णवाल, मुखिया संघ अध्यक्ष सुरेश यादव, थाना प्रभारी इंद्रजीत कु...