हजारीबाग, मई 26 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि । टाटीझरिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को कृषि विभाग और आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख संतोष मंडल,बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय, मिथलेश पाठक,महेश अग्रवाल,पशुपालन पदाधिकारी नकुल मोदी और प्रभारी कृषि पदाधिकारी सुधीर राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रमुख ने कहा कि टाटीझरिया कृषि प्रधान प्रखंड है। किसानों को समय-समय पर उन्नत बीज और कीटनाशक प्रखंड से उपलब्ध कराए जाते हैं। खरीफ फसलों के सीजन में धान, मकई और अरहर की वैज्ञानिक खेती पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में प्रदान से जुड़े लोगों ने भी कई सुझाव दिए। यह भी पढ़ें- प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला...