हजारीबाग, मार्च 16 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कई मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में दो मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। टाटीझरिया मंडल का अध्यक्ष कैलाशपति सिंह को जहां दुबारा बनाया गया है,वहीं सांगठनिक स्तर पर एक नए मंडल का गठन किया गया है।जिसमें टाटीझरिया के तीन पंचायत खैरा, झरपो , भराजो और दारू प्रखंड के तीन पंचायत कबिलासी, पुनाई ,मेढ़कुरी शामिल है। इसका अध्यक्ष महेश अग्रवाल को बनाया गया है। उक्त छह पंचायत कोडरमा लोक सभा और बरकट्ठा विधानसभा अंतर्गत आता है। जबकि शेष हजारीबाग और मांडू विधानसभा में आता है। इनके अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह को बधाई दिया है। दोनों अध्यक्षों को र...