हजारीबाग, अप्रैल 23 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों ने मैट्रिक की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है। बता दे कि गुरुवार को जैक रांची ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केसड़ा निवासी उत्क्रमित उच्च विद्यालय टाटीझरिया की छात्रा भारती कुमारी 95.40 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड की टॉपर बनी है। इसके पिता दिलीप राम मजदूरी करता है तो माता तारा देवी आंगनबाड़ी सेविका है। प्रखंड का द्वितीय टॉपर भराजो निवासी पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय झरपो की छात्रा शोभा कुमारी ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसके सिर से पिता का साया पहले ही उठ गया है। यह भी पढ़ें- खूंटी जिले की सेकेंड टॉपर बनी तोरपा की नंदनी कुमारी तीसरे स्थान पर भी पीएम श्री प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद...