हजारीबाग, नवम्बर 21 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया थाना पुलिस ने झरपो निवासी अशोक प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अशोक प्रसाद के खिलाफ वर्ष 2012 में सदर थाना में कांड संख्या 798/12 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अभियुक्त इस मामले में जमानत पर था, लेकिन वह समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। न्यायालय ने इस लापरवाही के चलते अशोक प्रसाद के खिलाफ वारंट जारी किया था, जिसके बाद टाटीझरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.