हजारीबाग, मई 7 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि एनएच-522 टाटीझरिया चौक के पास गुरुवार को एक अनियंत्रित हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी एक नई कार और बाइक को बुरी तरह रौंद दिया। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के वक्त वहां पर कोई सवार नहीं था, वरना एक बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा ) दारू की दिशा से होलंग की ओर जा रहा था। टाटीझरिया चौक के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क के बाईं ओर खड़ी सफेद रंग की नई किया कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह पिचक गई और उसके आगे खड़ी होंडा शाइन बाइक के ऊपर जा चढ़ी। इस भीषण टक्कर में दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कार होलंग निवासी बिशुन महतो की है, जबकि बाइक डुमर निवासी सोमर प्रजापति की थी। दोनों वाहन मालिक कि...