हजारीबाग, अप्रैल 5 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के धरमपुर में रविवार को पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं देवी मंडप जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भूमिपूजन सह ध्वजारोहण किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन संपन्न कराया गया, जिसके पश्चात भक्तिभाव से ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान माता के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा। अध्यक्ष योधी यादव ने बताया कि महायज्ञ 13 अप्रैल से प्रारंभ होगा और 15 अप्रैल तक चलेगा।तीन दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक समागम के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यज्ञीय कार्यक्रम में 13 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा, महाआरती एवं शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली द्वारा प्रवचन, 14 अप्रैल को देवपूजन, यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, युवा गोष्ठी, संगीत एवं प्रवचन, 15 अप्रैल को देवी मंडप जीर्णोद्धार प्राण प्रतिष्ठा, ...