हजारीबाग, अप्रैल 25 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के डुंगो गांव में शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अवसर पर शनिवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान 411 कन्याओं एवं महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर होलंग-अरघवा नदी तक यात्रा की।नदी तट पर आचार्य दिलीप शास्त्री, सुखदेव पांडेय एवं अनंत पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां कलश की स्थापना की गई। पांच दिवसीय महायज्ञ के अंतर्गत 25 अप्रैल को जलयात्रा, पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश संपन्न हुआ। 26 अप्रैल को वेदी पूजन, अरणी मंथन एवं जलाधिवास, 27 अप्रैल को वेदी पूजन, हवन, अन्नाधिवास एवं वस्त्राधिवास, जबकि 28 अप्रैल को वेदी पूजन, हवन के उपरांत नगर भ्रमण, श...