हजारीबाग, मार्च 28 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया के झरपो में शुक्रवार को रामनवमी को झांकी निकाली गई जो शनिवार के सुबह तक निकलता रहा। रामभक्त शनिवार की सुबह तक झूमते रहे।जुलूस में कई तरफ की झांकियां थी जो लोगों को आकर्षित कर रही थी। झरपो में आठ से दस झांकी निकाली गईं। जिसमें कहीं शंकर भगवान तो कहीं राम-सीता, भगवान भोलेनाथ, हनुमान की जीवंत झांकिया थी। झांकी झरपो, भराजो, नारायणपुर, बेडमक्का, अमनारी सहित कई गांव की झांकी निकाली गई।भक्तों के जुबान पऱ जय श्रीराम के जयकारे थे तो हाथ में लाठी डंडा था। जिससे तरह -तरह के करतब दिखाते नजर आए। वहीं प्रशासन और पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद थी। कई जगहों पर समाजेवियों ने पानी, शरबत, चना सहित अन्य चीजों की व्यवस्था कर रखा था। जुलूस के अलावा कई समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौक़े उपप्रमुख रवि...