जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- जमशेदपुर। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन 13 दिसंबर को रद्द होगा। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व जोन से यह आदेश हुआ है। लाइन ब्लॉक के कारण झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 8 से 12 और 14 दिसंबर को बोकारो तक चलेगी, जबकि, टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन 9 दिसंबर को आद्रा स्टेशन से लौट आएगी। दूसरी ओर, बक्सर से टाटानगर एक्सप्रेस सुबह 1 घंटे लेट खुलेगी। वहीं, आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 8, 11 और 13 दिसंबर को आधे घंटे तक चंद्रपुरा और राजाबेरा स्टेशन के बीच रुकेगी, ताकि आद्रा के लाइन ब्लॉक में नहीं फंसे। रेलवे के ब्लॉक से झारखंड और पं. बंगाल के हजारों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी, क्योंकि नौ अन्य ट्रेनों का परिचालन (रद्द, परिचालन दूरी में कटौती व समय बदलकर चलने से) प्रभावित होगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.