टाटा स्टील 20,000 करोड़ का निवेश करेगी
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- नई दिल्ली। टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2026-27 में लगभग 20,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत निवेश की योजना बनाई है। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 38 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 14,559 करोड़ रुपये का निवेश किया था। प्रबंधन का कहना है कि यह निवेश देश में कारोबार के विस्तार पर किया जाएगा। इस निवेश का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा भारत में खर्च किया जाएगा। इस निवेश को कंपनी की भारत-केंद्रित विकास रणनीति, बढ़ती इस्पात मांग और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.