रामगढ़, मई 24 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (एएफसी) ग्रासरूट्स फुटबॉल दिवस का आयोजन रविवार को टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वेस्ट बोकारो में किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के 280 बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील फाउंडेशन ने टाटा स्टील के स्पोर्ट्स सेल के सहयोग से किया। कार्यक्रम में टाटा स्टील के हेड एडमिन दीपक श्रीवास्तव, एनवायरनमेंट सेल से प्रदीप गौर तथा टाटा स्टील फाउंडेशन के अन्य अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मिनी फुटबॉल, फिटनेस ड्रिल, कौशल आधारित खेल, समन्वय गतिविधियां तथा छोटे मैचों सहित विभिन्न मनोरंजक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- टाटा स्टील ने पौधारोपण अभियान के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय जैव व...