टाटा स्टील यूआइएसएल कर्मियों का बोनस कुछ देर में, 15 से 16 प्रतिशत मिलेगा
जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआइएसएल) कर्मियों का सालाना बोनस कुछ देर में होने वाला है। संकेत हैं कि इस बार 15 से 16 प्रतिशत बोनस मिलेगा। टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडरी वाली कंपनी के 660 से 670 कर्मचारी बोनस से लाभान्वित होंगे। टाटा स्टील के बाद सर्वाधिक बोनस टीएसयूआइएसएल में ही मिलता है। टीएसयूआइएसएल श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय अपनी टीम के साथ समझौता करने जुस्को ग्रीन कार्यालय निकल चुके हैं। वहीं एमडी और अन्य अधिकारियों के साथ वे समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.