जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- टाटा स्टील यंग एस्ट्रोनॉमर टैलेंट सर्च (वाईएटीएस) 2025 के 19वें संस्करण के ग्रैंड फिनाले में शीर्ष 30 विजेताओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में ओडिशा सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत भुवनेश्वर स्थित पथानी सामंता तारामंडल के सहयोग से टाटा स्टील द्वारा आयोजित यह पहल ओडिशा के महान खगोलशास्त्री पथानी सामंता की विरासत को समर्पित है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्रों में विज्ञान, खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना है। राज्य भर से चयनित 60 फाइनलिस्टों में से 30 विजेताओं की घोषणा की गई। इस वर्ष वाईएटीएस में 76,700 से अधिक छात्रों ने भाग ल...