टाटा स्टील में सुरक्षाकर्मी को क्रेन ट्रेनिंग पर भेजने का विरोध
जमशेदपुर, मई 1 -- जमशेदपुर संवाददाता टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से सिक्योरिटी कर्मचारी को क्रेन ऑपरेशन की ट्रेनिंग के लिए भेजने का कमेटी मेंबरों ने विरोध किया है। इसको लेकर शुक्रवार को विभागीय कमेटी मेंबरों का जत्था यूनियन ऑफिस पहुंचा। वे लोग यूनियन महासचिव सतीश कुमार सिंह से मिले और विरोध जताया। महासचिव सतीश कुमार सिंह ने कमेटी मेंबरों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कमेटी मेंबरों से कहा कि सोमवार को यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी शहर लौटेंगे। वे इस मामले में कुछ बता पाएंगे। कमेटी मेंबरों का कहना था कि कंपनी की यह पहल सुरक्षा कर्मचारियों को दूसरे जगह भेजने की पहल है। यूनियन जाने वालों में निलेश सिंह, रूपेश पांडेय, मुन्ना सिंह, संतोष कुमार सिंह, ब्रजेश जयंती पटेल, चंदन घोष आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.