जमशेदपुर, मई 23 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन के मुद्दे पर लगातार तीसरे दिन गुरुवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच मैराथन वार्ता हुई। यह वार्ता सुबह 10 बजे से दोपहर करीब डेढ़ बजे तक चली। वार्ता शुक्रवार भी सुबह 10 बजे से जारी रहेगी। वार्ता में एमजीबी, डीए प्रति प्वाइंट वैल्यू जैसे मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता अंतिम दौर में है। दोनों पक्षों के बीच लगभग समझौते को लेकर सहमति बन गई है। यह तय है कि समझौते की अवधि सात वर्ष की होगी। उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता जनवरी 2025 से लंबित है। यह भी पढ़ें- टाटा स्टील में सात वर्षों के लिए होगा वेज रिवीजन समझौता वार्ता में सीएचआरओ जुबिन पालिया, चीफ राहुल दुबे आदि तथा यूनियन से अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्ट...