जमशेदपुर, अगस्त 25 -- जमशेदपुर। झारखंड एबोरिजिनल घासी ऑर्गेनाइजेशन ने टाटा स्टील प्रबंधन के अधीन विभिन्न इकाइयों और कंपनियों में वर्षों से कार्यरत सफाई एवं सेनिटेशन कर्मियों को स्थायी करने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने मुख्यमंत्री और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।संगठन का आरोप है कि टाटा स्टील, टीएमएच, टाटा मोटर्स अस्पताल, टिनप्लेट अस्पताल, टाटा मोटर्स, जुबली पार्क और जुस्को स्कूल समेत कई संस्थानों में स्थायी प्रकृति का सफाई कार्य ठेका प्रथा के तहत कराया जा रहा है। इससे लंबे समय से कार्यरत मजदूरों का आर्थिक और सामाजिक शोषण हो रहा है।संगठन ने ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मियों को स्थायी दर्जा देने तथा आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य श्रमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...