जमशेदपुर, मई 14 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते में हो रही देरी ने अब यूनियन कमेटी मेंबरों का भी धैर्य तोड़ दिया है। यह नाराजगी टाटा वर्कर्स यूनियन की आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में खुलकर सामने आ गई है। कमेटी मेंबर बमबम ने मंगलवार को पोस्ट कर कहा कि कंपनी के अंदर जिस तरह का माहौल है, हर कर्मचारी सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहा है कि ग्रेड का क्या होगा। टुनू भैया को छोड़कर बाकी सभी ऑफिस बेयरर्स से सीधा सवाल है कि क्या कर्मचारियों को भरोसा दिलाना भी अब आपकी जिम्मेदारी नहीं रही। उन्होंने आगे कहा कि पूरी यूनियन का चुप रहना क्या दर्शाता है। कर्मचारी रोज सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन यूनियन के जिम्मेदार लोग मौन हैं। ऐसा लग रहा है कि यूनियन अब कर्मचारियों की आवाज नहीं, बल्कि सिर्फ कुर्सी संभालने की जगह बनकर रह गई है। प्रेसिडेंट की अनुपस्थिति ...