जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते को लेकर लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी प्रबंधन और यूनियन के बीच मैराथन वार्ता हुई, जबकि टाटा स्टील कलिंगानगर के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते पर शुक्रवार को जमशेदपुर में प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता होगी। वार्ता के लिए कलिंगानगर यूनियन अध्यक्ष रविंद्र जामुदा के साथ पदाधिकारियों की टीम जमशेदपुर पहुंच गई। इधर, जमशेदपुर प्लांट के लिए हुई वार्ता में डीए प्रति प्वाइंट वृद्धि पर दोनों पक्षों के बीच जिच है। जबकि एमजीबी पर भी सहमति बनाने का प्रयास जारी है। इधर, ओल्ड ग्रेड के कर्मचारी कम से कम 23 प्रतिशत और न्यू सीरीज के कर्मचारी कम से कम 27 प्रतिशत एमजीबी का दबाव यूनियन पर बना हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, इससे कम एमजीबी मिलने पर नुकसान होगा। इतना एमजीबी मिलने पर वर्ष 2018...