जमशेदपुर, जनवरी 29 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते को लेकर बुधवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता हुई। सीएचआरओ जुबिन पालिया स्तर पर हुई इस बैठक में यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह शामिल रहे। सूत्रों के अनुसार, वेज रिवीजन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लगभग सहमति बन गई है। हालांकि, यूनियन के शीर्ष तीन पदाधिकारी यह कह रहे हैं कि अबतक कंपनी की ओर से केवल सीटीसी पर ही चर्चा की गई है। मंगलवार को हुई यूनियन पदाधिकारियों की बैठक में भी टॉप थ्री की ओर से केवल इन्हीं बिंदुओं की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि प्रबंधन का कुल वेज पैकेज क्या होगा, इस पर अब तक कोई स्पष्ट चर्चा नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता 1 जनवरी से लंब...