जमशेदपुर, मार्च 21 -- टाटा स्टील में दो अधिकारियों को आईएल थ्री ग्रेड में हेड के पद पर प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है, जो 2 अप्रैल से लागू होगा। रवि भूषण को प्रोन्नति देते हुए हेड पीएंडसी, हिसारना प्रोजेक्ट में चीफ प्रोजेक्ट्स टीएसजे के ऑफिस में नियुक किया गया है। वे काम के मामले में चीफ प्रोजेक्ट्स एंड कंस्ट्रक्शन टीएसजे को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे। इसी तरह रविंद्र विक्रम सिंह को प्रोन्नति देते हुए हेड पीएंडसी स्ट्रक्चरल एसएमएस एनआईएनएल के पद नियुक्त किया गया है। वे काम के सिलसिले में चीफ पीएंडसी एसएमएस एंड एलसीपी, टीएसके एंड एनआईएनएल को रिपोर्ट करेंगे और जाजपुर से अपना काम संभालेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...