रामगढ़, मई 9 -- मां के संबल और निरंतर प्रेरणा से बनी मजबूत पहचान वेस्ट बोकारो। यह भी पढ़ें- मां का आंचल बना संबल, बेटियों ने शिखर छूकर निभाया फर्ज मां केवल जन्म देने वाली नहीं होती, बल्कि वह हर परिस्थिति में संबल, साहस और प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत होती है। मदर्स डे के अवसर पर वेस्ट बोकारो की बेटी नीलम पांडेय की कहानी इसी प्रेरणा और संघर्ष की मिसाल बनकर सामने आती है। यह भी पढ़ें- आरवीएस अकादमी में मातृत्व के सम्मान में मदर्स डे समारोह का आयोजननीलम पांडेय का करियर नीलम पांडेय आज टाटा स्टील में आरडी डंपर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखा और दो वर्षों की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। पुरुष प्रधान माने जाने वाले इस कार्यक्षेत्र में नीलम ने साबित किया कि यदि परिवार और...