जमशेदपुर, जुलाई 17 -- जमशेदपुर, संवाददाता टाटा स्टील ने संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नेतृत्व तैयार करने के लिए शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। सीईओ और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से यह व्यापक बदलाव कंपनी के संचालन, ब्रांडिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार को गति देने के लिए किए गए हैं। यह भी पढ़ें- टाटा स्टील में कई हेड के कार्यक्षेत्र बदलेमहत्वपूर्ण बदलाव गुरुवार को जारी सर्कुलर के मुताबिक सबसे अहम बदलावों में एनपी वेंकटेश को तीन वर्ष के लिए थाईलैंड स्थित एसआईडब्ल्यू में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। वहीं, सत्यजीत माइती को कोलकाता में चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स (आईबीएमडी) की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी ने कविता महतो को ब्रांड कस्टोडियन एवं चीफ स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन नियुक्त ...