जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर, संवाददाता। टाटा स्टील फाउंडेशन, टाटा स्ट्राइव और बजाज ऑटो ने जमशेदपुर में युवाओं को सशक्त बनाने के लिए शुक्रवार को भालूबासा सामुदायिक केंद्र में एक नए कौशल केंद्र का उद्घाटन किया। यह कौशल केंद्र रोजगार से जुड़े तीन महीने का दोपहिया वाहन सर्विस तकनीशियन कार्यक्रम प्रदान करेगा। जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित करना है। बजाज ऑटो द्वारा वित्त पोषित और टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा बुनियादी ढांचे के सहयोग से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य युवाओं को ऑटोमोटिव क्षेत्र में उद्योग-संबंधी कौशल और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस अवसर पर बजाज ऑटो के सीएसआर उपाध्यक्ष सुधाकर गुडीपति, बजाज ऑटो के सर्कल प्रमुख लीलाधर, टाटा स्ट्राइव के मुख्य परिचालन अधिकारी अमेया वंजारी, टाटा स्ट्राइव के साझेदारी प्रमुख राजर्...