धनबाद, मई 30 -- जोड़ापोखर। टाटा स्टील फाउंडेशन की झरिया इकाई द्वारा आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप का समापन शुक्रवार को डिगवाडीह और मलकेरा सामुदायिक केंद्रों में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। 20 से 29 मई तक चले इस कैंप में 8 से 14 वर्ष के 775 बच्चों (जामाडोबा से 525, सिजुआ से 250) ने भाग लिया। कैंप में बच्चों को तीरंदाजी, एथलेटिक्स और फुटबॉल की बुनियादी व उन्नत तकनीकों, फिटनेस और खेल भावना का प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। डिगवाडीह समारोह में मुख्य अतिथि टाटा स्टील झरिया डिवीजन की हेड एडमिनिस्ट्रेशन श्वेता मिश्रा और विशिष्ट अतिथि आरसीएमयू के क्षेत्रीय सचिव संतोष महतो मौजूद थे। यह भी पढ़ें- समर कैंप में विजेता बच्चों को किया गया सम्मानित वहीं, मलकेरा में मुख्य अतिथि हेड सिजुआ कोलियरी संजीव ठाकुर और विशिष...