जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- टाटा स्टील प्रबंधन ने मैग्नेट इंडिया बोर्ड का औपचारिक गठन कर दिया है। 1 मई 2026 से यह नया बोर्ड समुदाय को आगे बढ़ाने, रणनीतिक दिशा देने और मैग्नेट की पहलों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी संभालेगा। मैग्नेट इंडिया युवा कर्मचारियों का स्व-प्रबंधित प्लेटफॉर्म है। यह उन्हें अलग-अलग जगहों पर एक-दूसरे से जुड़ने, लीडर्स से सीखने और रोजमर्रा के काम से हटकर मिलकर काम करने का अवसर देता है। बोर्ड के अध्यक्ष मैनेजर, कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी रोहन चौधरी बनाए गए हैं। महासचिव मैनेजर, आंतरिक संचार नमित गुप्ता और कोषाध्यक्ष सहायक मैनेजर, इंजीनियरिंग यूटिलिटीज़ एवं पाइपिंग अंकिता पांडे हैं। अन्य सदस्यों में मैनेजर, एलायंस पीआर और संचार लीड अस्मिता सरकार तथा सहायक मैनेजर, पीएंडसी तकनीकी सेवाएं (टीएसजे) इवेंट्स लीड सौरभ चौबे...