जमशेदपुर, मई 20 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 'पिकल रश' नामक पिकलबॉल सुविधा और एक आधुनिक स्पोर्ट्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। डी बी सुंदरा रामम (वाइस प्रेसिडेंट) ने इनका उद्घाटन किया। 'पे एंड प्ले' मॉडल पर चलने वाले पिकल रश में डे टाइम 300 रुपये और प्राइम टाइम 400 रुपये प्रति घंटा शुल्क होगा। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी है। हॉस्टल खिलाड़ियों को बेहतर आवासीय माहौल देगा। इससे शहर का खेल ढांचा और मजबूत होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...