जमशेदपुर, मार्च 15 -- टाटा स्टील ने जीएसटी विभाग के 493.35 करोड़ रुपये की देनदारी से जुड़े आदेश को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कंपनी ने जमशेदपुर स्थित जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है, जिसमें उसपर 493.35 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की कथित देनदारी तय की गई है। यह मामला वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 के बीच हुए जीएसटी ऑडिट से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कर विभाग रांची ने जून 2025 में टाटा स्टील को नोटिस जारी कर कुल 1007.54 करोड़ रुपये की संभावित देनदारी पर स्पष्टीकरण मांगा था। इस राशि में से कंपनी ने 514.19 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया, जबकि 493.35 करोड़ रुपये की शेष राशि को लेकर विवाद बना हुआ है। मामले में 18 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर के जीएसटी एवं केंद्रीय उत...