आदित्यपुर, जनवरी 7 -- ग़म्हरिया।टाटा-कांड्रा मार्ग पर बेतहाशा हो रही सड़क दुर्घटनाओं को मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने गंभीरता से लिया है। इसे रोकने के लिए बड़ी बड़ी कंपनियों में कामगारों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कंपनी प्रबंधनों का भी परस्पर सहयोग मिलने से कामगार सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो रहे हैं। बुधवार को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में और ग़म्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक की उपस्थिति में टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। पूजा कुमारी ने कहा कि सड़क पर आम लोग अपने कर्तव्य का पालन करे, नियमों को माने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करे तो प्राण घातक हादसों को टाला जा सकता है। रामचंद्र रजक ने कहा कि आपका जीवन काफी अनमोल है। एक छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.