चाईबासा, मार्च 20 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के साथ यूनियन के कमेटी मेंबरों के आक्रोश को देखते हुए प्रबंधन ने एक सप्ताह के भीतर कैंटीन का तीसरी बार मेन्यू बदला है। गुरुवार से नया मेन्यू लागू किया गया। न्यू मेन्यू के अनुसार एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य होने तक अब सिर्फ रोटी और जलेबी नहीं बनेगी। इसके अलावा पहले वाला मेन्यू जारी रहेगा। पहले की तरह अब सिर्फ शनिवार को खिचड़ी मिलेगी। बताया गया कि प्रबंधन ने मंगलवार को हुई सीसीएमसी की बैठक में दूसरी बार मेन्यू में बदलाव करते हुए उबला अंडा और जलेबी बंद करने का फैसला लिया था। जबकि इसके तीन दिन पहले हुई सीसीएससी की बैठक में रोटी समेत फ्राइड आइटम को बंद करने का निर्णय लिया गया था। अब तीसरी बार गुरुवार से मेन्यू बदला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.