जमशेदपुर, अगस्त 27 -- टाटा स्टील में जुलाई को एथिक्स माह के रूप में मनाते हुए नैतिकता एवं समान अवसर से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस बीच ट्यूब्स डिवीजन के पिकलिंग एंड गैल्वेनाइजिंग सेक्शन में पदस्थापित सीनियर मैनेजर दिलीप कुमार शर्मा ने विभागीय हेड जयकृष्ण पंडा के खिलाफ कथित कार्यस्थलीय व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। ट्यूब्स डिवीजन के हेड के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना और अपमानजनक व्यवहार करने की शिकायत विभागीय हेड और कंपनी के एथिक्स विभाग से की है। दिलीप कुमार शर्मा ने जून में टाटा स्टील साहिबाबाद से पारिवारिक कारणों से म्यूचुअल ट्रांसफर के तहत ट्यूब्स डिवीजन में योगदान दिया था। यह भी पढ़ें- कनीय प्रबंधक पदोन्नति परीक्षा का परिणाम शीघ्र जारी करने की मांग मामले में जांच शुरू होने की भी जानकारी है। इध...