जमशेदपुर, मार्च 20 -- टाटा स्टील के ठेकाकर्मी सत्यनारायण निषाद के परिजनों को मिलेगा 15 लाख मुआवजा मिलेगा। इसके साथ ही दाह संस्कार के लिए 50 हजार रुपये दिये जाएंगे। निषाद मंगलवार रात ड्यूटी से घर लौटने के दौरान एनएमएल गेट के पास बेहोश होकर गिर गए। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन 20 लाख मुआवजे को लेकर अड़ गये थे। भक्तिनगर, बर्मामाइंस निवासी निषाद ठेका कंपनी एसएनएस इंडस्ट्रीज के कर्मचारी थे। बुधवार को जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के बैनर तले एनएमएल गेट के पास प्रदर्शन किया था और दोपहर डेढ़ बजे से शुरू वार्ता चार चरणों में शाम सात बजे तक चली थी, पर सहमति नहीं बन पाई थी। गुरुवार को इस मामले में फिर वार्ता शुरू हुई। वार्ता के दौरान 15 लाख मुआवजे के साथ भविष्य में मृतक के एक आश्रित को भी एसएनएस इंडस्ट्रीज में नौकरी देने पर...