जमशेदपुर, मार्च 19 -- टाटा स्टील की बोर्ड मीटिंग मंगलवार को हुई। इसमें कंपनी के कारोबार और भविष्य की रणनीति को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए, जिनका असर कंपनी के कारोबार और भविष्य की रणनीति पर साफ दिखेगा। यह बैठक दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक चली। इस अहम मीटिंग में बोर्ड के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सबसे अहम फैसले के तहत कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएमएल) को टाटा स्टील में विलय (मर्जर) को मंजूरी दे दी है। इस विलय से कंपनी की संरचना सरल होगी और लागत में कमी के साथ कामकाज में तेजी आएगी। इसके अलावा टाटा स्टील ने विदेशी कारोबार को मजबूत करने के लिए टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड में 2 अरब डॉलर (करीब 18,488 करोड़ रुपये) तक निवेश का भी फैसला लिया है। यह निवेश चरणबद्ध तरीके से किया जा...