जमशेदपुर, फरवरी 18 -- टाटा स्टील की बिजली दर बढ़ोतरी को लेकर गोलमुरी क्लब में हुई जनसुनवाई फिक्स चार्ज में 5 से 50 रुपये तक, 40 से 80 पैसे प्रति यूनिट तक वृद्धि का प्रस्ताव जमशेदपुर, वरीय संवाददाता टाटा स्टील की ओर से बिजली दर में वृद्धि को दिए गए प्रस्ताव पर मंगलवार को गोलमुरी में जनसुनवाई हुई। गोलमुरी क्लब में झारखंड राज्य नियामक आयोग (जेएसईआरसी) के सामने मंगलवार को जनसुनवाई हुई। इसमें कंपनी के पदाधिकारियों ने प्रेजेंटेशन देकर विस्तारपूर्वक बताया कि दर में कितनी वृद्धि हो रही है और किस आधार पर, क्यों की जा रही है। हॉल में उपस्थित लोगों ने प्रस्ताव का विरोध किया, वहीं, कुछ लोगों ने समर्थन भी किया। इस दौरान आयोग के चेयरमैन के रूप में हाईकोर्ट के रिटायर जज जस्टिस नवनीत कुमार और विधि सदस्य पूर्व जिला जज महेन्द्र प्रसाद उपस्थित थे। आयोग के च...