टाटा स्टील की त्रिपक्षीय सुरक्षा बैठक में जीरो-हार्म पर जोर
रामगढ़, अगस्त 27 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने रांची के चाणक्य बीएनआर होटल में डीजीएमएस और यूनियन के सहयोग से त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की। डीजीएमएस के महानिदेशक उज्ज्वल ताह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वेस्ट बोकारो, झरिया, ओएमक्यू और एफएएमडी डिवीजन के प्रतिनिधियों सहित करीब 180 लोगों ने भाग लिया। बैठक में जीरो-हार्म संस्कृति, नई तकनीक, ग्रीन माइनिंग, सस्टेनेबिलिटी और कार्यस्थल सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। महानिदेशक ने खनन क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। बैठक में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आपसी सहयोग और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा करने पर बल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.