जमशेदपुर, मार्च 5 -- जमशेदपुर संवाददाता टाटा स्टील की सहायक इकाई टाटा स्टील कलर्स, जमशेदपुर में संस्थापक दिवस पर जेएन टाटा, जेआरडी टाटा और रतन टाटा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से टाटा स्टील कलर्स के प्रबंध निदेशक प्रवीण वी थम्पी, प्लांट हेड इंद्रनील विश्वास, सीएफओ आनंद चंद तथा डीजीएम एचआर राजेश त्रिपाठी और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, वर्किंग प्रेसिडेंट विजय खां, जनरल सेक्रेटरी संजय कुमार सिंह, देव कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह में वक्ताओं ने टाटा समूह के संस्थापकों के योगदान, उनके नैतिक मूल्यों, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि इन महान विभूतियों के सिद्धांत आज भी संगठन को नई ऊंचाइयों की ओर प्रेरित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.