जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- टाटा स्टील कर्मचारियों का बोनस समझौता आज संपन्न हो गया है। कंपनी के सभी प्रमुख लोकेशन को मिलाकर कुल 25,603 कर्मचारियों को 315 करोड रुपए बोनस के रूप में मिले हैं। जहां तक जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों की बात है, इनकी संख्या 11,021 है। यह भी पढ़ें- टाटा स्टील बोनस पर 5 सितंबर तक समझौते की संभावनाजमशेदपुर प्लांट के कर्मचारी इन कर्मचारियों को कुल बोनस में से 163 करोड़ 85 लाख रुपए बोनस के रूप में मिलेंगे। इस राशि में करीब 10 करोड रुपए उत्पादकता के अतिरिक्त रूप से जुड़े हैं। पूर्व समझौते के अनुसार प्रति कर्मचारी प्रतिवर्ष 600 मीट्रिक टन उत्पादकता थी, परंतु इस वर्ष यह मात्रा बढ़कर 675 मीट्रिक टन प्रति कर्मचारी तक पहुंच गई। इसी पर यूनियन के जोर देने पर प्रबंधन ने 10 करोड रुपए अतिरिक्त बढ़ाए।बोनस की कुल राशि इसके बाद यह राश...