सराईकेला, मई 24 -- सरायकेला। एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के पदभार लेने के दो दिन बाद ही अनुमंडल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गम्हरिया स्थित टाटा स्टील कंपनी से स्क्रैप चोरी कर उसे खपाने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने झारगोविंदपुर रेलवे फाटक के पास छापेमारी कर स्क्रैप जमा करते हुए चार अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। हालांकि, मौके का फायदा उठा कर गिरोह का मुख्य सरगना राजा हेम्ब्रम समेत तीन अन्य अपराधी भागने में सफल रहे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस को झारगोविंदपुर रेलवे फाटक के पास अवैध स्क्रैप जमा किए जाने की सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते पुलिस टीम ने उक्त स्थल पर छापेमारी की। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि ...