जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील जमशेदपुर के एलडी-1 कास्टर सेक्शन ने 79 हिट्स कास्टिंग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। टीम ने 4 सितंबर 2026 को 79 हिट्स कास्ट किए, जिससे वर्ष 2022 में बनाए गए 77 हिट्स के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि में कास्टर-1, 2 और 3 के ऑपरेशन से जुड़े फोरमैन, सहायक फोरमैन और तकनीशियनों के साथ पीएसएम, एसएमएलपी, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल मेंटेनेंस, क्रेन ऑपरेशन, शिपिंग और रिफ्रेक्टरी विभागों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एलडी-1 के विभागीय चीफ रंजय कुमार सिंह, कास्टर सेक्शन हेड राजीव रंजन, सीनियर एरिया मैनेजर सतीश कुमार तिवारी तथा एरिया मैनेजर दिव्या सत्यम और एनवाई नास्कर ने शिफ्ट कमांडर व पूरी टीम को बधाई दी। यह भी पढ़ें- टाटा स्टील गम्हरिया में 72,407 तक बोनस रंजय कुमार सिंह ने उत्पादकता के साथ सु...