जमशेदपुर, जून 26 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते पर बुधवार की शाम प्रबंधन और यूनियन के बीच हस्ताक्षर हो गया। यह समझौता सात वर्ष के लिए हुआ है। 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2031 के तक यह लागू रहेगा। ओएस ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में न्यूनतम 18116 रुपये और अधिकतम 28414 रुपये की वृद्धि हुई है। समझौते में ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों के लिए 10 प्रतिशत एमजीबी मिला है, जबकि एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में एमजीबी और फिटमेंट की वजह से न्यूनतम 16111 रुपये और अधिकतम 17944 रुपये की वृद्धि हुई है। एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के डीए प्रति प्वाइंट वैल्यू को यथावत 3 रुपये प्रति प्वाइंट वैल्यू ही रखा गया है। पहली बार एनपीएस के लिए वेतन से प्रति माह 1000 रुपये की कटौती का भी प्रावधान किया गया है। समझौते के मुताबिक एनएस ग्रेड को बदला हुआ...