जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- जमशेदपुर। सोमवार को टाटा स्टील के टीए 76 बैच का स्वर्ण मिलन समारोह हुआ। 28 सितंबर 1976 को प्रशिक्षु के रूप में कंपनी से जुड़े 180 पूर्व प्रशिक्षु वर्षों बाद एक मंच पर जुटे। प्रशिक्षण के दिनों की यादें ताजा हो गईं। कई साथी समारोह में सपत्नीक पहुंचे। समारोह का माहौल उस समय भावुक हो उठा, जब प्रशिक्षण काल के तीन शिक्षक एलएन सिंह, सीएन मुखर्जी और मेजर सत्यनारायण अपने पुराने प्रशिक्षुओं के बीच पहुंचे। पांच दशक बाद शिक्षकों और शिष्यों का यह मिलन यादगार बन गया। पूर्व प्रशिक्षुओं ने शिक्षकों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया और प्रशिक्षण के दौर की पुरानी स्मृतियां साझा कीं। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामल सुमन के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद साथियों ने सपत्नीक मंच पर अपना परिचय दिया। इस दौरान हंसी-मजाक के बीच पुराने किस्से भी सा...