जमशेदपुर, अगस्त 1 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के क्वार्टर से संबंधित मामलों को लेकर प्रबंधन और यूनियन की संयुक्त क्वार्टर अलॉटमेंट कमेटी (क्यूसी) की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक के एजेंडे में 33 मामले थे। इनमें 18 मामलों पर स्वीकृति दी गई, जबकि 15 मामलों को खारिज कर दिया गया। बैठक में सीएचआरओ जुबिन पालिया तथा यूनियन से सहायक सचिव अजय चौधरी, पूर्व उपाध्यक्ष शिवेश वर्मा, संतोष सिंह आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टाटा स्टील : क्यूसी की बैठक में 18 मामलों का निपटारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...