जमशेदपुर, मार्च 14 -- टाटा स्टील के एलडी-टू जेडीसी की ओर से शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। उद्घाटन प्लांट मेडिकल डॉ. अब्दुल मल्लिक, चीफ एचआरएम यशवंत पांडेय और जेडीसी चेयरमैन आर.के. झा ने किया। स्वागत भाषण हेड विरेन्द्र बारी ने दिया। डॉ. मल्लिक ने रक्तदान के महत्व और उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। शिविर में एलडी-टू के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 176 लोगों ने रक्तदान किया। धन्यवाद ज्ञापन टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद कुमार दुबे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हेड सुजीत कुमार, शशांक शेखर, आकांक्षा प्रिया, कुलदीप सिंह, कमेटी सदस्य गुरुशरण, मंगल महतो, राहुल श्रीवास्तव, अनिल झा, धर्मेन्द्र उपाध्याय, ऑफिस स्टाफ पी.पी. त्रिवेदी और ब्रिजेश दास का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.